INDIAN PORT RAIL & ROPEWAY CORPORATION LTD. (IPRCL)

GROW MORE AND ACHIEVE MORE



आईपीआरसीएल को पर्यटन के साथ साथ शहरी क्षेत्र में रोपवेज के विकास के लिए जनादेश प्राप्त है | आईपीआरसीएल ने एक वर्टीकल विकसित किया है जिससे आधुनिक रोपवेज के निपटान के लिए और अपनी क्षमता का निर्माण किया है जिससे विभिन्न रोपवे सम्बंधित कंसल्टेंसी सेवाओं जैसे व्यवहार्यता (फिजिबिलिटी) रिपोर्ट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बोली प्रक्रिया प्रबंधन, सुरक्षा प्रमाणीकरण (सेफ्टी सर्टिफिकेशन) और परियोजना प्रबंधन प्रमाणीकरण (पीएमसी) बनाई जा सकें |  वर्तमान में आईपीआरसीएल अपनी कंसल्टेंसी सेवाएं महत्वपूर्ण राज्य सरकारों जैसे महाराष्ट्र, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, त्रिपुरा, पंजाब, मेघालय, आंध्र प्रदेश, गोवा, ओडिशा, गुजरात, मध्य प्रदेश, इत्यादि को इन राज्यों में रोपवे परियोजनाओं के विकास के लिए प्रदान कर रही है | इन राज्यों में आईपीआरसीएल 29 महत्वपूर्ण रोपवे परियोजनाओं पर कार्य कर रही है |