व्यवहार्य सर्वेक्षण रिपोर्ट
-जीपीएस के माध्यम से टोही सर्वेक्षण का संचालन एवं वैकल्पिक संरेखण को टोपो मानचित्र (मैप) में चिन्हित करना |
-इलाके का टोपोग्राफिक/विस्तृत अभियांत्रिकी सर्वेक्षण जिसमें अद्यतन/वर्तमान रेल यार्ड/सड़क जिसमें सभी भौतिक तत्व (नाला, तालाब/पोखरा, पुलिया, प्रवाह करने वाली लाईनें, कन्वेयर लाईनें, टेलीफोन, इलेक्ट्रिक खम्भे तथा क्रॉस ड्रेनेज लाईनें इत्यादि) सभी दिशाओं में सभी स्पॉट लेवल, रेल लेवल्स, ग्राउंड लेवल, डीजीपीएस/टोटल स्टेशन, ऑटो लेवल, एवं ऑटो कैड टोपोग्राफिकल विस्तृत सर्वे ड्राइंग इत्यादि इंजिनियर-इन-चार्ज के आदेशानुसार सभी तीन विकल्पों पर बनाना एवं प्रस्तुत करना |
-रोड ओवरहेड क्रॉसिंग्स, वर्तमान रेलवे बाउंड्री, पॉइंट्स एवं क्रासिंग स्थानों का विवरण, घुमाव का विवरण, ट्रैक्शन मास्ट, सिग्नल के खम्भे, मील के पत्थरों की स्थिति, इत्यादि, की जांच करना |
-वर्तमान ट्रेकों के दोनों तरफ का संपूर्ण विवरण जैसे की ढांचे (स्ट्रक्चर), बिल्डिंगें, बिजली के खम्भे, पॉवर लाइन क्रासिंग, जिसमें ढांचों का प्रकार, वोल्टेज, जमीन से सबसे निचले तार तक की उंचाई दर्शाना |
-वर्तमानपुलों का विवरण, जैसे कि उनका समापन काल (स्पैन), रेल स्तर, स्लैब/गर्डर का तला (बॉटम) गहराई (डेप्थ) के साथ, चौड़ाई एवं एचएफएल तथा स्ट्रीम लोकेशन को प्लान में दर्शाना |
-प्रस्तावित कनेक्टिंग लोकेशन से टेक ऑफ लेवल का ऑटो लेवल की सहायता से मापन जिसमें वर्तमान स्थायी फीचर्स के बेंच मार्क का रेफरेन्स संरेखण (एलाइनमेंट) के साथ |
-स्टेशन बिल्डिंग के एवं वर्तमान प्लेटफॉर्म्स के किनारों के निर्देशांक (कोओर्डीनेट्स) लेना |
-रेल लेवल में कमी, गिट्टी, रचना, एवं वर्तमान स्टेशन यार्ड की जमीन से उपरी सतह का मापन अद्यतन स्टेशन यार्ड में |
-भौतिक व्यवहार्यता प्रस्ताव की जांच कार्यस्थल की अवस्था के आधार पर जीपीएस सर्वेक्षण द्वारा करना |
-संरेखण शोधन/अनुकूलन, की जांच के बाद टोपोग्राफिक शीट में प्रस्तावित संरेखण प्लौटिंग करना तथा लम्बवत (लोंगीट्युडीनल) अनुभाग का विकास करना |
-तट बंध एवं पुलों को काटने के लिए संरेखण (एलाइनमेंट) की लम्बाई का अनुमान लगाना |
-अभियांत्रिकी सर्वेक्षण रिपोर्ट को निर्दिष्ट सिफारिशों के साथ प्रस्तुत करना |
-आवश्यक भूमि अधिग्रहण का अनुमान लगाना ग्राम भूमि रिकॉर्ड के अनुसार सर्वे नंबर के साथ |
-ग्राहक के परामर्श पर बजेटरी लागत अनुमान (कॉस्ट एस्टीमेट) बनाना |
- व्यवहार्यता रिपोर्ट को कलर प्रिंट में बनाना तथा बाइंडिंग ग्राहक के परामर्श पर रिपोर्ट एवं ड्राइंग के 6 सेट प्रिंट करवाना एवं उनकी कोंब करवाना |
- कार्य सूचि/अभिप्राय के अलावा वैधानिक मंज़ूरी जो पर्यावरण बोर्ड या प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकारी, विस्फोटक, इत्यादि से लेना | कार्यसूची में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया सम्बंधित गतिविधियाँ शामिल नहीं हैं (सिवाय कितनी भूमि आवश्यक है के) | कार्यसूची में पर्यावरण पर असर का आंकलन, सामाजिक असर का आंकलन इत्यादि शामिल नहीं हैं |
भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) का तार्किक समूहन के साथ निर्माण जिसकी जीआईएस विशेषताएं भूमि सर्वेक्षण के दौरान इकठ्ठा की गई जानकारी के गुण एवं दूसरी विशेषताओं जो FLS सर्वेक्षण के दौरान इकठ्ठा की गई जानकारी के गुणधर्म (जिन्हें आईपीआरसीएल बिना किसी कीमत के प्रदान करेगा) एवं दूसरी कोई जानकारी जो विकास के लिए आवश्यक हो तथा यूजर फ्रेंडली वेब बेस्ड बेसिक जीआईएस फंक्शनिंग ओपन सोर्स प्लेटफार्म पर जिससे जीआईएस डाटा को स्थानीय प्रश्न, प्लान डिस्प्ले, प्लान बनने एवं टैब्युलर रिपोर्ट बनाने जिसमें प्रस्तावित संरेखण वर्तमान विशेषताओं के सन्दर्भ में सम्बंधित जानकारी को इकठ्ठा करना जैसा इंजिनियर इन चार्ज आदेश करे |