INDIAN PORT RAIL & ROPEWAY CORPORATION LTD. (IPRCL)

GROW MORE AND ACHIEVE MORE



 

निवेश पूर्व निर्णय में जांच में विभिन्न विकल्पों जिनमें वर्तमान सुविधाओं के इष्टतम उपयोग शामिल हैं जिससे वित्त एवं सञ्चालन की दृष्टि से योग्य निवेश के विकल्प पर निर्णय लिया जा सके | ऐसी जांच जो नई लाईनों, द्विगुणिकरण (डबलिंग), गेज, कन्वर्शन स्कीम, यार्ड रि-मॉडलिंग, यात्री टर्मिनल इत्यादि से सम्बंधित जिसमें शुरूआती इंजीनियरिंग कम ट्रैफिक सर्वे शामिल है को तकनिकी आर्थिक सर्वेक्षण करार दिया जाएगा | ऐसे सर्वेक्षणों में यातायात में बढ़ोतरी का डाटा एकत्र किया जाएगा, यातायात अनुमान तथा वर्तमान सुविधाओं का मूल्याङ्कन करना एवं उनके अनुकूलन की संभावना और नई वैकल्पिक स्कीमों का परीक्षण करना | इस प्रकार परीक्षण के आधार पर बनाया गया अनुमान साधारण परिस्थितियों में पर्याप्त रूप से सटीक हो जो निवेश पर लिए जाने वाले निर्णय की अनुमति दे |

यातायात सर्वेक्षण (ट्रैफिक सर्वे) यह एक विस्तृत अध्ययन है जिससे यातायात की संभावनाओं का पूर्वानुमान लगाने के लिए सबसे अच्छे मार्ग के प्रक्षेपण की सुविधा एवं लाइन का स्तर जिनका निर्माण होना है यदि नई लाईनें हैं तो एवं वर्तमान लाईनों पर यातायात की मात्रा तय कर यातायात की सुविधाओं प्रदान करने का आंकलन करना | इन सर्वेक्षणों को टोही या प्रारंभिक इंजीनियरिंग सर्वेक्षण के साथ संयोजन के रूप में सर्वेक्षण करना जिससे सिफारिशें तैयार करते समय तकनीकी व्यवहार्यता एवं लागत/कीमत वैकल्पिक प्रस्तावों को ध्यान में रखा जा सके |