INDIAN PORT RAIL & ROPEWAY CORPORATION LTD. (IPRCL)




मिशन / दृष्टि

दूरदर्शिता विवरण (VISION STATEMENT)

एक कुशल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर सेवा प्रदाता कंपनी के रूप में जो कि मज़बूत वित्तीय आधार पर विश्व की सर्वोत्तम परियोजना प्रबंधन, संचालन एवं रखरखाव प्रक्रिया ग्रहण कर जिसके कारण इकाई रसद लागत (यूनिट लॉजिस्टिकल कास्ट) विश्व में सबसे कम हो के रूप में उभरना |

लक्ष्य विवरण (MISSION STATEMENT)

आईपीआरसीएल तकनिकी सुधार, नव परिवर्तन तथा सर्वोत्तम परियोजना प्रबंधन प्रक्रिया ग्रहण करने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे रेल इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स एवं भारत के सभी बड़े बंदरगाहों (पोर्ट्स) से कनेक्टिविटी कार्यान्वित हो सके |

आईपीआरसीएल सर्वोत्तम संभावित रेल इंफ्रास्ट्रक्चर सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे भारत के सभी बड़े बंदरगाहों एवं समुद्री गतिविधियों का आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चरल, तकनिकी एवं मानव संसाधन के प्रावधान प्रदान कर सर्वोत्कृष्ठ तरीके से लाभदायक विकास हो सके |

आईपीआरसीएल पोर्ट्स एवं रेलवे प्राधिकरणों के बीच संवादहीनता के अंतर को दूर कर रेल नेटवर्क को कुशल बनाने का कार्य करती है जिससे सभी बड़े बंदरगाहों पर माल ढुलाई की इकाई लागत (यूनिट कॉस्ट) में कमी हो |

मान्यताएं (values)

आईपीआरसीएल संगठन में सभी स्तर पर कार्य निष्पादन, ग्राहक सेवा, टीम वर्क, व्यावसायिकता एवं हिफाज़त की मान्यताओं को अंतर्निविष्ट करना |