इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड में आपका स्वागत है ।
इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईपीआरसीएल) अपनी तरह की पहली संयुक्त उद्यम कंपनी है, जिसमें पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय (पूर्व में पोत परिवहन मंत्रालय) के अंतर्गत आनेवाले 11 बड़े बंदरगाहों की 90% शेयर पूँजी (इक्विटी कैपिटल) एवं रेल मंत्रालय के अंतर्गत आनेवाले रेल विकास निगम लिमिटेड का 10% पूँजी का निवेश है, जिसका संयोजन उद्देश्य बड़े बंदरगाहों को कुशल रेल निकास प्रणाली प्रदान करना एवं उनके सामर्थ्य एवं प्रवाह क्षमता में वृद्धि करना है । कंपनी का पंजीकरण कंपनीज़ एक्ट 2013 के तहत 10 जुलाई 2015 को पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में हुआ है । कंपनी पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय (पूर्व में पोत परिवहन मंत्रालय), भारत सरकार के अधीन है ।
- आईपीआरसीएल प्रमुख बंदरगाहों पर रेलवे प्रणालियों के लिए समन्वयक के रूप में कार्य करने के लिए रणनीतिक भूमिका निभाएगी एवं उन्हें स्थापित करेगी ।
- सरकारी विभागों/एजेंसियों एवं स्वतंत्र निकायों से सामरिक मुद्दों पर अंतराफलक (इंटरफ़ेस) निभाएगी एवं सलाहकारों से मिलकर अडचनों को दूर करना है ।
- क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रक्रियाओं, प्रणालियों, सिस्टम एवं दूसरे क्षेत्र जो कार्गो निकास से संबंधित सलाहकार के रूप में कार्य करना है ।
- डीपीआर / पीएमसी के लिए तकनिकी एवं वित्तीय क्षमता का विकास करना ।
- आईपीआरसीएल अपने अस्तित्व के शुरुआती वर्षों में एक मजबूत आधार बनाने के लिए विभिन्न संगठनों (पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय (पूर्व में पोत परिवहन मंत्रालय), प्रमुख बंदरगाहों, आरवीएनएल) के अनुभव, विशेषज्ञता और संबंधों का लाभ उठा सकती है ।
कार्गो की निकासी के लिए बंदरगाह के बुनियादी ढांचे में स्केलेबल, व्यावहारिक मॉडल विकसित करने के लिए एक थिंक-टैंक की भूमिका में योगदान करना ।
रेक की आपूर्ति, परियोजना-पूर्व अनुमोदन और परियोजना-पश्चात् प्रमाणन जैसे मुद्दों के समाधान के लिए भारतीय रेलवे के साथ प्रभावी रूप से संपर्क स्थापित करना ।
बंदरगाह निकासी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए निवेशकों और वित्तीय संसाधनों को आकर्षित करना ।